Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चक्रतीर्थ महिला प्रेरणा संकुल समिति कार्यालय का उद्घाटन, “नारी सम्मान से बनेगा देश महान

Author Image
Written by
Chandan Singh

सिधौली

सीतापुर

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन NRLM के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकासखंड सिधौली की ग्राम पंचायत सरौरा में “चक्रतीर्थ महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति” के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

जनप्रतिनिधियों और SHG महिलाओं की रही उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमबक्श रावत ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि ने कहा “नारी का सम्मान तभी देश महान बनेगा”। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन रही हैं। विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। सरकार ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

महिलाओं को एक ही जगह मिलेगी योजनाओं की जानकारी

समिति की अध्यक्ष श्रीमती साधना यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी, सचिव श्रीमती शालिनी देवी और उप सचिव श्रीमती किरण पाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

पदाधिकारियों ने महिलाओं से संगठन से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं, बचत और रोजगार सृजन पर चर्चा की।

बताया गया कि संकुल स्तरीय समिति का कार्यालय खुलने से क्षेत्र की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को योजनाओं की जानकारी, प्रशिक्षण और आवश्यक सहयोग एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 05 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp