Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर, टूटा संपर्क मार्ग – नाव बनी सहारा

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

पंकज कुमार की रिपोर्ट

फर्रुखाबाद विकासखंड राजेपुर के ग्राम पंचायत भागुआ की मढैया में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता बाढ़ के पानी में पूरी तरह से जलमग्न हो गया है और कई जगहों पर सड़क टूट गई है, जिसके कारण गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के चारों तरफ पानी भर गया है। मुख्य मार्ग पर 3 से 4 फीट तक पानी बह रहा है। रोड टूट जाने से दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

सड़क टूटने के बाद ग्रामीणों के सामने आवागमन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। रोजमर्रा के काम, स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए स्टीमर और छोटी नावों का प्रयोग करना पड़ रहा है। किसान अपनी फसल को भी सुरक्षित स्थानों पर नहीं ले जा पा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बाढ़ के समय यही स्थिति बनती है लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ब्लॉक प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर राहत सामग्री पहुंचाई जाए और टूटे हुए मुख्य मार्ग की मरम्मत कराई जाए। साथ ही आवागमन के लिए सरकारी नाव और स्टीमर की व्यवस्था बढ़ाई जाए।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp