
रिपोर्ट आयुष कुमार
हरदोई भरखनी ब्लॉक क्षेत्र में हर बुधवार को भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां रामताल पर हर बुधवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से कलाकार और श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस का आनंद लेते हैं।
बताया गया कि इस आयोजन में क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार और भक्तजन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। ढोलक-मंजीरे की थाप पर श्रद्धालु झूमते-गाते हुए भगवान के भजनों का आनंद लेते हैं।
इस बुधवार को आयोजित भजन-कीर्तन में हिमाचल, नारद, नरसिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामताल पर होने वाला यह साप्ताहिक भजन-कीर्तन कई वर्षों से लगातार चला आ रहा है, जो लोगों को आपस में जोड़ने और संस्कृति को जीवित रखने का कार्य कर रहा है।










