
ब्यूरो चीफ सीतापुर मनोज मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर अटरिया महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अटरिया थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।
थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के निर्देशन में दारोगा अशोक शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अटरिया एवं कुंवरपुर क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया।
पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, धमकी अथवा असुरक्षा की स्थिति में वे बिना किसी डर या संकोच के तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
इस दौरान दारोगा अशोक शुक्ला ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।”
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
स्थानीय महिलाओं ने भी पुलिस के इस अभियान की सराहना की और अपनी सुरक्षा से जुड़े विषयों पर खुलकर चर्चा की।









