Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मजदूर संगठनों का VB-G RAM-G बिल 2025 के खिलाफ प्रदर्शन, मनरेगा अधिकारों पर खतरे का आरोप

Author Image
Written by
सत्य प्रकाश अवस्थी

सीतापुर

ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों को लेकर संगतिन किसान मजदूर संगठन ने विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM-G बिल 2025 का कड़ा विरोध जताया। संगठन से जुड़े मजदूरों ने विकास खंड मछरेहटा मुख्यालय पर बिल की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और इसे श्रमिक विरोधी बताया।

प्रदर्शन में राजाराम, पप्पू, संदीपा, सरोजनी, राम देवी, संगीत, राजश्री, कमला, शिवचरण, जगरानी, नीतू सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह प्रस्तावित बिल मनरेगा के तहत मिलने वाले काम के कानूनी अधिकार को समाप्त कर देगा और रोजगार व्यवस्था को केंद्र नियंत्रित योजना में बदल देगा।

मजदूरों का कहना है कि मनरेगा अधिनियम 2005 ने ग्रामीण गरीबों, महिलाओं, दलितों और भूमिहीन मजदूरों को सम्मानजनक आजीविका प्रदान की है, जबकि नया VB-G RAM-G बिल मांग आधारित रोजगार प्रणाली को खत्म कर पहले बजट तय करने और बाद में काम देने की नीति लागू करता है। प्रदर्शनकारियों ने 125 दिनों के रोजगार के वादे को भी भ्रामक बताया।

संगठन ने आरोप लगाया कि 60:40 की लागत साझेदारी का प्रावधान राज्यों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा, जिससे कमजोर और गरीब राज्यों में योजना का क्रियान्वयन प्रभावित होगा और मजदूरों का पलायन बढ़ेगा। इसके अलावा कृषि मौसम के दौरान 60 दिनों तक काम रोकने के प्रावधान को भी मजदूर विरोधी करार दिया गया। डिजिटल और बायोमेट्रिक निगरानी व्यवस्था को सामाजिक जवाबदेही के खिलाफ बताया गया।

प्रदर्शन के दौरान संगठन की ओर से माननीय राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन विकास खंड अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। ज्ञापन में VB-G RAM-G बिल 2025 पर हस्ताक्षर न करने, प्रस्तावित बिल को वापस लेने, मनरेगा के मूल अधिकार आधारित स्वरूप को बनाए रखने और मजदूरी दर बढ़ाने की मांग की गई।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp