Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : लोनार थाना क्षेत्र में झोपड़ी में लगी भीषण आग, पीड़ित परिवार की गृहस्थी जलकर खाक

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

हरदोई जनपद के लोनार थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रा पुल के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब एक झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे झोपड़ी में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद करीब दो घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

पीड़ित परिवार ने दो लोगों पर जानबूझकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित की पहचान वंशगोपाल उर्फ टुइया, निवासी झौंहाना के रूप में हुई है।

बताया गया कि बाढ़ के कारण उनका मूल आवास नष्ट हो गया था, जिसके चलते वे गर्रा पुल के पास झोपड़ी बनाकर गुजर-बसर कर रहे थे। इस अग्निकांड में कपड़े, अनाज, बर्तन और रोजमर्रा की जरूरत का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।

घटना की सूचना लोनार थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लगाए गए आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp