Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीक्वल बनाने में सबके बाप निकले अजय देवगन! Son of Sardaar 2 समेत इन 6 मूवीज से मचाएंगे धमाल

Author Image
Written by
Amit Anand

सुपरस्टार अजय देवगन इस वक्त सफलता के नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। उनकी हालिया रिलीज रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। अब उन्होंने अपनी अपकमिंग (Ajay Devgn Upcoming Movies) कॉमेडी मूवी सन ऑफ सरदार 2 का आधिकारिक एलान करते हुए लेटेस्ट पोस्टर भी शेयर कर दिया है।

इसके साथ ही अजय की आने वाली फिल्मों में एक और सीक्वल का नाम शामिल हो गया है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ सन ऑफ सरदार 2 (Son Of Sardaar 2) ही नहीं बल्कि इन फिल्मों के अगले पार्ट्स से भी अजय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते नजर आएंगे।
फिल्ममेकर लव रंजन की फिल्म दे दे प्यार दे के जरिए अजय देवगन ने सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक जमकर सफलता हासिल की थी। इस मूवी के सीक्वल दे दे प्यार दे 2 का आधिकारिक एलान पहले ही किया जा चुका है। पहले ये मूवी 1 मई 2025 को रिलीज होने वाली थी अब माना जा रहा है कि 14 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

19 जून गुरुवार को अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार की रिलीज डेट का एलान किया है। आने वाली 25 जुलाई को उनकी ये एक्शन कॉमेडी मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दें कि सन ऑफ सरदार 2 में इस बार सोनाक्षी सिन्हा की जगह एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर लीड रोल प्ले करती दिखेंगी।

दृश्यम 3 (Drishyam 3)

अजय देवगन के करियर की  सबसे शानदार मूवीज के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें दृश्मय फ्रेंचाइजी का नाम जरूर शामिल होगा। अजय की इस बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर की अगली किस्त यानी दृश्यम पार्ट 3 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, माना जा रहा है कि अगले साल 2026 में ये थिएटर्स में रिलीज की जा सकती है।
टोटल धमाल के जरिए अजय देवगन निर्देशक इंदर कुमार की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े थे। धमाल 4 की शूटिंग को लेकर बीते दिनों अजय ने ताजा अपडेट दिया था। जिसके मुताबिक अगले साल ईद के मौके पर ये कॉमेडी मूवी बड़े पर्दे पर एंट्री मारेगी।

जिस तरह से अजय देवगन की रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली और फिल्म का क्लाईमैक्स खत्म हुआ, उससे ये साफ जाहिर होता है कि आने वाले समय में रेड फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त यानी रेड 3 भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिखेगी। निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी किस्त यानी गोलमाल 5 पर मुहर लग गई है। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अजय देवगन और टीम ने गोलमाल पार्ट 5 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

शैतान 2 (Shaitaan 2)

बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सुपर नेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान का सीक्वल भी बीते समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अजय देवगन शैतान 2 में भी नजर आ सकते हैं।

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल
आज फोकस में

हरदोई आश्वासन नहीं अधिकार चाहिए हरपालपुर के कोटेदारों का लखनऊ में हल्ला बोल

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं
आज फोकस में

लखनऊ लोक कल्याण और सुशासन की प्रतिबद्धता जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं आमजन की समस्याएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 03 अगस्त 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp