Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भाे की समीक्षा बैठक

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता आरेंद्र मिश्रा

हरदोई स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 01 मई से 31 मई 2026 तक स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भाे की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भ से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कार्य मे शिथिलता बरतने पर एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश मिश्रा, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp