Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज की उपस्थिति में मेहंदी घाट कन्नौज पर बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा विभिन्न विभागों की आपदा प्रबंधन संबंधी तैयारियों का परीक्षण करने के उद्देश्य से मेहंदी घाट पर जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार की उपस्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी बाढ़ राहत इकाई, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त टीमों ने प्रतिभाग किया। अभ्यास के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने, घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्यवाही का सफल प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान रेस्क्यू बोट संचालन, लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग, सायरन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आमजन को समय रहते सतर्क करने तथा आपदा के समय विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करने का अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग की क्षमता का भी परीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने उपस्थित अधिकारियों एवं टीमों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को तत्काल प्रभाव से संचालित किया जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने पुलिस बल एवं अन्य एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में आमजन से अपील की गई कि वर्षा एवं बाढ़ के दौरान अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दें।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp