Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ विभूतिखंड थाने में वकीलों का धरना, इंस्पेक्टर पर अभद्रता-जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Author Image
Written by
अभय अवस्थी

लखनऊ, विभूतिखंड थाना प्रभारी पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विभूतिखंड थाने के अंदर ही धरना शुरू कर दिया। वकीलों की मांग है कि इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को तत्काल हटाया जाए। 

 

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता पंकज मिश्रा एक मामले में प्रार्थना पत्र देने थाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने वकील के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जातिसूचक टिप्पणी की।

 

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंच गए। वकीलों ने थाने के अंदर टेबल के पास और फर्श पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 स्थिति बिगड़ती देख ACP विभूतिखंड सौम्या पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे वकीलों को समझाने का प्रयास किया और मामले को शांत कराने की कोशिश की। 

 गौरतलब है कि मार्च 2025 में भी विभूतिखंड थाने में पुलिस-वकील भिड़ंत हो चुकी है। तब वकील सौरभ वर्मा की तहरीर पर 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। DCP पूर्वी के आदेश पर अतिरिक्त निरीक्षक समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। वहीं पुलिस की तरफ से भी 150 वकीलों पर थाने में हंगामा, मारपीट और दरोगा की वर्दी फाड़ने का केस दर्ज हुआ था। 

 

फिलहाल वकील इंस्पेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp