Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई कछौना में 24 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Author Image
Written by
Chandan Singh

 

कछौना कोतवाली क्षेत्र के गांव छनुइयां के मजरा मसूढ़ा निवासी 24 वर्षीय युवक अमन सिंह ने गांव के बाहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार संडीला की प्लाईवुड फैक्ट्री से अचानक नौकरी छूट जाने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

 

मृतक के पिता मदनपाल ने बताया कि अमन संडीला इंडस्ट्रियल स्टेट की एक प्लाईवुड फैक्ट्री में हाइड्रा क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अमन काफी परेशान और गुमसुम था। परिजनों द्वारा पूछने पर उसने बताया था कि फैक्ट्री से अचानक उसकी नौकरी छूट गई है।

 

बुधवार सुबह अमन घर से निकला था। दोपहर में जब परिजन उसे भोजन के लिए तलाश रहे थे, तब उसका कोई सुराग नहीं मिला। शाम को ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक खेत में खड़े पेड़ से अमन का शव लटका हुआ देखा।

 

*पुलिस ने शुरू की जांच*: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

 

सह संपादक चन्दन सिंह

जनता का भरोसा न्यूज चैनल,

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp