
हरपालपुर-बड़ागांव अर्जुनपुर मार्ग जलमग्न, नारायण तिराहे से पुलिया वाले बाबा तक व्यापार ठप
हरपालपुर से बड़ागांव अर्जुनपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नारायण तिराहे से शुरू होकर पुलिया वाले बाबा तक सड़क पर कई फीट पानी भरा है। बरसात का पानी निकास न होने के कारण सड़क पर भरा हुआ है जिससे सड़क तालाब तालाब में दब्दील होती जा रही है।
सुबह से शाम तक इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चे और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में घंटों लग जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों में पानी घुसने से लाखों का सामान खराब हो चुका है। ग्राहक कीचड़ और पानी के डर से दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे।
आस पास के व्यापारी गणों ने बताया कि हर साल बरसात में यही हाल होता है। नालियों की सफाई न होने और ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से समस्या गंभीर हो गई है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ने स्थायी समाधान नहीं किया।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने डीएम और पीडब्ल्यूडी से मांग की है कि तत्काल मोटर लगाकर पानी निकाला जाए और मार्ग की मरम्मत कराई जाए और पानी के निकास की भी व्यवस्था की जाए। जब तक जल निकासी नहीं होगी, व्यापार और आवागमन दोनों प्रभावित रहेंगे।
सह संपादक चन्दन सिंह
के साथ
ठाकुर कुलदीप सिंह की रिपोर्ट









