
लखनऊ, अलीगंज पुरनिया चौराहा। कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मच गया। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की।
PM मोदी ने विवेकाधीन कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
प्रशासन ने आवासीय भवन को कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की तरह इस्तेमाल करने के मामले में 4 अधिकारियों को सस्पेंड किया:
1) गौरव कुमार, कलेक्शन जानकीपुरम
2) कमलेन्द्र कुमार सिंह, FSSO इंदिरा नगर
3) अनिल कुमार, AE
4) प्रमोद पांडे, JE
अवैध संचालन में संलिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने घटना की SIT जांच के लिए 2 अधिकारियों की टीम गठित की है। हादसे के बाद क्षेत्र में गम और गुस्से का माहौल है।









