Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुबह होते ही शराब के अड्डे में तब्दील हो रहीं पान-मसाले की दुकानें, हरपालपुर क्षेत्र में ब्लैक में बिक रही शराब, आबकारी-प्रशासन मौन

oplus_0
Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई। जनपद के हरपालपुर क्षेत्र में शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरकारी ठेकों के समीप खुली पान-मसाले की दुकानें सुबह होते ही अवैध शराब के अड्डों में तब्दील हो जाती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हरपालपुर, पलिया, श्रीमऊ, अरवल, टिकार, अचनकापुर सहित आसपास के गांवों में खुलेआम ब्लैक में शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी शराब की दुकानों से अधिक रेट पर पान-मसाले की गुमटियों व परचून की दुकानों पर 24 घंटे शराब उपलब्ध रहती है। सुबह 5 बजे से ही नशेड़ियों की भीड़ जुटने लगती है। तय रेट से 30 से 50 रुपये प्रति पव्वा अधिक लेकर खुलेआम बिक्री की जा रही है।

 

सूत्रों की मानें तो इस अवैध कारोबार में कुछ ठेका संचालकों की भी मिलीभगत है। रात में ठेका बंद होने के बाद स्टॉक इन पान-मसाले की दुकानों पर पहुंचा दिया जाता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की नाक के नीचे यह गोरखधंधा चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सब मौन हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गांव का माहौल खराब हो रहा है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को शराबियों की हरकतों का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में रोष है।

 

क्षेत्रीय जनता ने जिलाधिकारी व आबकारी आयुक्त से मांग की है कि ऐसे अवैध अड्डों पर तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में जाने से बचाया जा सके।

 

संवाददाता ठाकुर कुलदीप सिंह की रिपोर्ट

*सह संपादक*: चन्दन सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp