Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज में वन महोत्सव-2026 का आगाज, ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ अभियान शुरू, डीएम ने किया पीपल का पौधारोपण, रैली को दिखाई हरी झंडी

Author Image
Written by
Chandan Singh

कन्नौज। वन महोत्सव-2026 के अंतर्गत जनपद कन्नौज में “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने पीपल, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) देवेंद्र सिंह ने नीम, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने आंवला तथा प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

*’माँ के सम्मान से जुड़ा अभियान’ – डीएम*

जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध से जोड़ने वाला प्रेरणादायी अभियान है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

*स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली*

इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

*बच्चों को भेंट किए पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प*

कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को पौधे भेंट किए गए तथा उन्हें वृक्षों के महत्व, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

वन विभाग ने जनपदवासियों से “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने और हरित एवं स्वच्छ कन्नौज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

*रिपोर्ट*: कन्नौज जिला संवाददाता अखण्ड प्रताप सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp