Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पचदेवरा के ग्राम पिपरिया में सर्पदंश से 12 साल की मासूम की मौत, वन विभाग की टीम ने कोबरा को घर से किया रेस्क्यू

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट श्याम पाल सिंह

हरदोई पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया में सर्पदंश से 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रशीद निवासी ग्राम पिपरिया की 12 वर्षीय पुत्री सानिया अपने घर के अंदर थी, तभी अचानक एक जहरीले कोबरा सर्प ने उसे काट लिया। सर्प के काटते ही बच्ची जोर-जोर से रोने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो घर में हड़कंप मच गया और वे तुरंत बच्ची को लेकर जिला अस्पताल हरदोई पहुंचे।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने और लखनऊ ले जाने के लिए साधन न जुटा पाने के कारण परिजन बच्ची को वापस घर ले आए और घर पर ही उसका इलाज कराने लगे। समय पर एंटी स्नेक वेनम और सही इलाज न मिल पाने के कारण धीरे-धीरे बच्ची की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बीट उमेश चंद्र, विनय कुमार द्विवेदी और अजीत सिंह की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घर के अंदर छिपे जहरीले कोबरा सांप को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। टीम की इस तत्परता से गांव में एक और बड़ी अनहोनी टल गई।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में गांव में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ जाती हैं, लेकिन गांव में न तो स्वास्थ्य केंद्र पर दवा की उचित व्यवस्था है और न ही समय पर एंबुलेंस मिल पाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि गांव में सर्पदंश की दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp