Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज गणेश चतुर्थी पर पिडारीखेड़ा में भव्य आयोजन, समिति ने की तैयारियां

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज तालग्राम। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर ग्राम पिडारीखेड़ा, पोस्ट रोहोली, ब्लॉक तालग्राम, तहसील छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है।

आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। समिति के सदस्य अमन राजपूत, विशांत राजपूत, विशाल राजपूत, राम मोहन राजपूत, अवनीश, छोटू, सुखदेव उर्फ पंकज, जीतू राजपूत तथा पंकज कुमार सहित अन्य ग्रामीण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। समिति द्वारा पंडाल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समिति सदस्यों ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पूजा-अर्चना एवं दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। समिति का प्रयास है कि पूरे कार्यक्रम को श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। समिति द्वारा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही गई है।

समिति सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से गणेश चतुर्थी के धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

रिपोर्ट—पंकज कुमार, पत्रकार/संवाददाता, ब्लॉक तालग्राम, जनपद कन्नौज

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp