Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई: खेत जाते समय पैर फिसलने से बुजुर्ग किसान की मौत

Author Image
Written by
Chandan Singh

*हरदोई।* बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोलवा गांव में शुक्रवार सुबह खेत पर जा रहे एक बुजुर्ग किसान की सड़क पर पैर फिसलने से मौत हो गई। सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के टोलवा गांव निवासी *घुन्ना राठौर (60)* शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत की ओर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पक्की सड़क पर सिर के बल गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे शीलू ने बताया कि घुन्ना राठौर के परिवार में पत्नी रामगुनी और छह बेटियां हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सह सम्पादक चन्दन सिंह

जनता का भरोसा न्यूज

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp