Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पीपल तिराहे पर युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई

Author Image
Written by
Chandan Singh

विशेष रिपोर्टर अजय प्रताप सिंह ब्लॉक क्राइम संवाददाता, सांण्डी

हरदोई अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीमऊ स्थित पीपल तिराहे पर शुक्रवार को एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया। घायल का उपचार जारी है।

पीड़ित अरविंद सिंह पुत्र राजबहादुर, निवासी ग्राम श्रीमऊ ने आरोप लगाया है कि ग्राम कोलिया निवासी छोटंकु पुत्र श्रीपाल, रामू पुत्र राजम लाल, अरुणेश पुत्र छोटेलाल* तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया, जिसमें अरविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय की गुहार लगाई है।

अब पूरे क्षेत्र की निगाहें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कितनी शीघ्र और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाती है तथा पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन क्या कदम उठाता है।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp