Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मजदूर की मौत, लापरवाही का आरोप, परिजनों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

Author Image
Written by
Chandan Singh

 कानपुर देहात के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में करीब 50 ग्रामीण और परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला रूरा थाना क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव का है।  

मृतक पुतई को 23 जुलाई की रात शरीर में दर्द की शिकायत होने पर अकबरपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और स्टाफ के एक युवक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया।  

परिजनों के अनुसार पहला इंजेक्शन सही तरीके से न लगने पर तुरंत दूसरा इंजेक्शन दिया गया। इसके करीब 20 मिनट बाद पुतई की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।  

परिवार का आरोप है कि मौत के बाद भी अस्पताल कर्मी यह कहते रहे कि मरीज सो रहा है और उसे जगाया न जाए। उनका दावा है कि उस समय तक पुतई की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि रात में पुलिस बिना पूरी जानकारी दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  

पुतई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके चार छोटे बच्चे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।  

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।  

इस मामले में रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अस्पताल के दस्तावेज और स्टाफ के बयान लिए जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp