Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज पीएम पोषण योजना के तहत जनपद के 1576 विद्यालयों में विद्यार्थियों को वितरित किया गया दूध

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के अंतर्गत जनपद कन्नौज के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक मध्यान्ह भोजन एवं साप्ताहिक दूध वितरण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही है। बुधवार को जिले के सभी 1576 विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को दूध वितरित किया गया।

प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में योजना का संचालन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य, पोषण स्तर और शैक्षिक विकास को सुदृढ़ बनाना है। योजना से विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता तथा पढ़ाई के प्रति रुचि में भी सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि जनपद के 1006 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, 259 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 194 कंपोजिट विद्यालय, 39 सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक विद्यालय, 13 सहायता प्राप्त मदरसे, 4 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विद्यालय, एक अनुदानित संस्कृत विद्यालय तथा 60 इंटर कॉलेज सहित कुल 1576 विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मानकों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए दूध वितरण किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को सभी विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार दूध उपलब्ध कराया गया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया।

जिला प्रशासन ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन समयबद्ध रूप से पहुंचाने तथा बच्चों के स्वस्थ, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 06 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp