Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई गंगा में डूबे दो युवकों में से एक का शव 5 दिन बाद मिला, परिजनों में कोहराम

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट पर बीते सोमवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद किया गया। 5 दिन बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को कुसुमखोर गांव के नारद और ऋषि नाम के दो युवक गंगा स्नान करने के लिए घाट पर गए थे। स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। काफी देर तक दोनों का कोई पता नहीं चला तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। लगातार 5 दिनों तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

मल्लावां थाना पुलिस ने अरवल पुलिस को सूचना दी कि मेहंदी घाट पर गंगा नदी में एक शव तैरता हुआ मिला है। सूचना पर अरवल पुलिस और मृतक नारद के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की पहचान नारद निवासी कुसुमखोर के रूप में की।

थाना अरवल के उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडे ने परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि दूसरे लापता युवक ऋषि की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। नदी के दोनों किनारों पर गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।

घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 07 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp