Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संरक्षण तथा गंगा एवं अन्य नदियों की स्वच्छता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने जनपद में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों से पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं रखरखाव के संबंध में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का संरक्षण सर्वाेच्च प्राथमिकता पर किया जाए तथा नियमित सिंचाई एवं देखरेख सुनिश्चित की जाए, जिससे पौधों की अधिकतम जीवितता बनी रहे।

बैठक में नैना झील के विकास के संबंध में भी समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रुइयागढ़ी में वृक्षारोपण किया जाए। जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा ग्रामों में सीवेज प्रबंधन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कछुआ तालाब के सम्बन्ध मे जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक के दौरान हरदोई खंड शारदा नहर के अंतर्गत बिजगवा ड्रेन के पुनर्स्थापन कार्य का प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) किया गया। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कार्य की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक विवरण प्रदर्शित किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि पुनर्स्थापित क्षेत्र में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए तथा हरित क्षेत्र विकसित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, प्रभागीय निदेशक जेबी शैडें, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 07 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp