Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

रिपोर्ट हरदोई जिला संवाददाता परवेज खान

हरदोई स्वामी विवेकानंद सभागार, विकास भवन, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जनपद के पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र जनपद की आर्थिक उन्नति, स्थानीय रोजगार सृजन तथा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। पर्यटन स्थलों के समुचित विकास एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा जनपद की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

बैठक में पर्यटन विभाग की प्रगति आख्या के अनुसार जनपद में विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इनमें चतुर्भुज भगवान मंदिर, संत तुलाराम बाबा देव स्थान, वाणेश्वर महादेव मंदिर, जंगली बाबा मंदिर, कुशीनाथ मंदिर, शीतला माता मंदिर एवं नुमाइश चौराहा सहित विभिन्न स्थलों पर पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य संचालित हैं। कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष परियोजनाओं में तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समग्र विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित निरीक्षण, प्रभावी निगरानी तथा विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।

बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी श्री दीपांकर चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp