Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैंकर्स जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, बैंकिंग सेवाओं की स्थिति तथा स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में शून्य आवेदन स्वीकृत होने तथा प्रगति शून्य पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) की समीक्षा के दौरान कुछ बैंकों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ऋण वितरण में सुधार लाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही बैंक अधिकारियों से कहा कि ऋण प्रकरणों के निस्तारण में अनावश्यक आपत्तियां एवं तकनीकी त्रुटियां न निकालें, जिससे पात्र एवं जरूरतमंद युवाओं को समय पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि रोजगार सृजन एवं आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अग्रणी जिला प्रबंधक डॉ. रंजीत सिंह, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp