Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज जय गुरुदेव संगत द्वारा समाज सुधार एवं जनजागरण अभियान चलाया गया

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज से ग्राम पंचायत महोना गांव जहांगीरपुर , 11 जून 2026। जय गुरुदेव संगत के तत्वावधान में जनपद कन्नौज में समाज सुधार, शाकाहार, सदाचार तथा नशा मुक्ति के प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संगत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और गली-गली जाकर लोगों को सद्मार्ग पर चलने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संगत के सदस्यों ने जनसंपर्क कर लोगों को शाकाहारी जीवन शैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा नैतिक मूल्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक सुग्रीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला प्रचार मंत्री कश्मीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राम विलास तथा न्याय पंचायत तेरा जैकेट अध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगत के पदाधिकारियों ने बताया कि पूज्य बाबा जय गुरुदेव जी महाराज के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशाखोरी, हिंसा और अनैतिक गतिविधियों को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलना होगा। इसी उद्देश्य से संगत के कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैला रहे हैं।

अभियान के दौरान लोगों को शाकाहार अपनाने, जीवों पर दया करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक जय गुरुदेव के विचारों को पहुंचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस जनजागरण अभियान को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा गया तथा अनेक लोगों ने समाज सुधार के इस प्रयास की सराहना की।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp