Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर भाजपा मंडल अटरिया ने मनाया 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया रोज योग का संकल्प

Author Image
Written by
मनोज मिश्रा

सीतापुर अटरिया भारतीय जनता पार्टी, मंडल अटरिया द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत भवन, धराँवा में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ललित मिश्रा रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के प्रयासों से योग आज भारत की पहचान बन चुका है और विश्वभर में जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। योग तन को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को अनुशासित बनाता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मंडल महामंत्री प्रभाकर विक्रम सिंह एवं रमाकांत मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र अरिदमन सिंह, उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह उर्फ रवि सिंह एवं उदयराज सिंह, मंडल मंत्री विजय कुमार मौर्या, संयोजक अक्षय श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष प्रेम सिंह, श्रीमती गुड़िया यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित रूप से किया गया। सामूहिक योगाभ्यास के बाद सभी उपस्थित लोगों ने स्वस्थ, सशक्त एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष अमित सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना ही सच्चे अर्थों में योग दिवस मनाना है।

कार्यक्रम के समापन पर ‘योग से निरोग’ का नारा गूंजा और क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 06 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp