Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लुधियाना से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: हरदोई में पति ने की आत्महत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Chandan Singh

हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के पड़रा-लखनपुर गांव में पत्नी के प्रेम प्रसंग और धोखे से आहत होकर एक युवक ने ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी राजकुमारी और उसके प्रेमी राहुल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस ने शुक्रवार देर शाम प्रेस नोट जारी कर बताया कि 25 वर्षीय चंद्र प्रकाश अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ लुधियाना में मजदूरी करता था। वहीं पड़ोस में उसका रिश्तेदार राहुल भी रहता था। लुधियाना में रहने के दौरान ही राजकुमारी और राहुल के बीच प्रेम संबंध बन गए।

 

प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर चंद्र प्रकाश पत्नी को लेकर गांव लौट आया। गांव आने के बाद राजकुमारी ने राहुल के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए माधौगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

 

पुलिस जांच में नया मोड़ तब आया जब बयान दर्ज करने के दौरान राजकुमारी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया और प्रेमी राहुल के साथ रहने की जिद करने लगी। पत्नी के इस रवैये से आहत चंद्र प्रकाश ने 24 जून की देर शाम ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी।

 

मृतक की मां रामकली की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया। उपनिरीक्षक शुभम सिंह, कांस्टेबल विपुल चौधरी और महिला कांस्टेबल माजिदा परवीन की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

 

 

सह संपादक चन्दन सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp