Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीतापुर : मछरेहटा पुलिस ने 14 वर्षीय लापता बालक को सकुशल किया बरामद

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

मछरेहटा, सीतापुर। पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत थाना मछरेहटा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जमालपुर उत्तरी, थाना मछरेहटा निवासी रविन्द्र कुमार (उम्र लगभग 14 वर्ष) के लापता होने पर थाना मछरेहटा में मु.अ.सं. 130/26, धारा 137(2) बीएनएसएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बालक की तलाश शुरू कर दी और लगातार प्रयासों के बाद 27 जून 2026 को उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मिश्रिख बृजेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

बरामदगी के बाद बालक से संबंधित आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल यशवेंद्र यादव की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पूरी पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 06 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp