Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सवायजपुर में विशाल भंडारा, प्रदीप कुशवाहा ने जनता संग काटा केक

Author Image
Written by
Chandan Singh

सवायजपुर/हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा के संभावित विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विजय बाबू बाजपेयी, मंडल अध्यक्ष पुनीत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी मोहित शुक्ला सहित पंकज, अमित, मनोज, अभिषेक एवं 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का संदेश देते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार भी साझा किए।

इस दौरान प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला और विधायक बनने का अवसर प्राप्त हुआ, तो वे बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए दिन-रात समर्पित होकर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित समर्थकों ने भी विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सवायजपुर की जनता प्रदीप कुशवाहा को अपना विधायक चुनेगी।

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 16 सितंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp