Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई गुरु पूर्णिमा पर मां मंगला शक्तिपीठ में लगा भव्य मेला, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

 रिपोर्ट सांडी ब्लॉक संवाददाता जवाहर राजपूत

 

हरदोई सांडी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांडी कस्बे स्थित प्राचीन मां मंगला शक्तिपीठ मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां आयोजित भव्य मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगी।

 

सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं। पूरा परिसर “जय माता दी” के नारों से गूंजता रहा। भीड़ के कारण कस्बे की मुख्य सड़कों पर वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ और जाम लग गया।

 

मेले में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। बच्चों के मनोरंजन हेतु झूले और खिलौनों की दुकानें सजाई गईं, वहीं खानपान की स्टॉलों पर भी भारी भीड़ रही। शाम को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय कलाकारों ने देवी गीत प्रस्तुत किए, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

पूरे दिन महिला, पुरुष और बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाते हुए मां मंगला का आशीर्वाद लिया।

 

मेले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने मेले क्षेत्र में लगातार गश्त कर यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp