Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एटा ग्राम नदराला में 1000 मीटर आरसीसी सड़क का शिलान्यास, विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ का फूल मालाओं से स्वागत

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट एटा जिला संवाददाता शिवम सिंह, एटा

 

एटा विकास की नई राह और जनसुविधा को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से अलीगंज विधानसभा के ग्राम नदराला में गुरुवार को अलीगंज-मैनपुरी मुख्य मार्ग पर लगभग 1000 मीटर लंबी आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम में अलीगंज विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान बारिश खान उर्फ बल्लू के नेतृत्व में विधायक जी का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि यह सड़क ग्राम नदराला और आसपास के क्षेत्र के लोगों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी। साथ ही यह क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति भी प्रदान करेगी।ग्राम प्रधान बारिश खान उर्फ बल्लू सहित समस्त ग्रामवासियों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ग्रामवासियों ने कहा कि विधायक का स्नेह और विकास के प्रति प्रतिबद्धता क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp