Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई परिषदीय विद्यालयों में सुनिश्चित किये जाए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य – जिलाधिकारी

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुनिश्चित किये जाए। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से विद्यालयों के निरिक्षण किये जाए। निरीक्षण के दौरान यथासंभव एसएमसी की बैठकें भी आयोजित की जाए।

लक्ष्य के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से देय राशि समय से अंतरित की जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों एवं सीएसआर के माध्यम से भी कार्ययोजना बनाते हुये कार्यवाही की जाय। गोद लिए विद्यालयों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि छात्र संख्या एवं मानकों के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जाय। बैठक के दौरान प्राचार्य डायट रामेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp