
लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि UPITS-2026 प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, उत्पादों और निर्यात सामर्थ्य को दुनिया के सामने पेश करने का सबसे बड़ा मंच बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल व्यापार प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री *नरेन्द्र मोदी* के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन को आगे बढ़ाने वाला वैश्विक मंच है।
ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। इसकी थीम ‘UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing and Exports’ रखी गई है।
85 देश, 2400+ प्रदर्शक और ₹3200 करोड़ के MoU
बैठक में बताया गया कि आयोजन में 2,400+ प्रदर्शकों, 1.50 लाख+ B2B खरीदारों, 4.50 लाख+ B2C आगंतुकों* और 85 देशों से 550+ अंतरराष्ट्रीय खरीदारों* की सहभागिता का लक्ष्य है।
शो के दौरान 4,000+ MoU, ₹3,200 करोड़+ के प्रस्तावित MoU और ₹13,500 करोड़+ की बिजनेस इंक्वायरी* का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए:
देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
सिंगापुर, ओमान, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, रूस सहित अन्य देशों से सक्रिय संवाद कर उनकी सहभागिता बढ़ाई जाए।
अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और आगंतुकों के लिए उद्यमी मित्रों की तैनाती* हो।
स्थानीय विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
ट्रैफिक, पार्किंग, सुरक्षा और ईवी बसों जैसी आधारभूत सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
CM ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने को कहा, ताकि यह आयोजन उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और निवेश अनुकूल माहौल का परिचायक बन सके

CM योगी ने UPITS-2026 की








