
रिपोर्ट गुजरात स्टेट संवाददाता नरेश चौधरी
गुजरात जामनगर मेरठ की मुस्कान कांड की यादें अभी ताजा ही थीं कि गुजरात के जामनगर से भी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 2 साल पहले लापता हुए एक युवक की हत्या का राज अब खुला है। आरोप उसकी अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है। दोनों ने मिलकर शराब में साइनाइड मिलाकर पति को मौत दी और सबूत मिटाने के लिए शव 15 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद भी पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध जारी रहा। पति उनके बीच दीवार बन रहा था। इस रिश्ते को बचाने के लिए दोनों ने मिलकर पति को खत्म करने की साजिश रची।
साजिश के तहत एक दिन आरोपी पत्नी और प्रेमी ने युवक को शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर शराब में साइनाइड मिलाकर उसे पिला दिया गया। जहर पीते ही युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
हत्या के बाद दोनों ने रात के अंधेरे में शव को ठिकाने लगाया। उसे ले जाकर 15 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। फिर परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए पति के लापता होने की झूठी कहानी फैला दी।
2 साल तक यह मामला ठंडा रहा। लेकिन हाल में मिले तकनीकी सुरागों ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने पत्नी और संदिग्ध प्रेमी की कॉल डिटेल खंगाली तो घटना वाले दिन दोनों की लोकेशन एक ही जगह मिली। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। FSL रिपोर्ट में भी मौत की वजह साइनाइड की पुष्टि हुई।
पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ IPC धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह भी जांच हो रही है कि इस साजिश में कोई और शामिल तो नहीं था।
जामनगर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “यह अवैध संबंध के चलते की गई सुनियोजित हत्या है। आरोपियों ने बेहद शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम दिया और 2 साल तक सच छिपाया। लेकिन तकनीकी सबूतों से हम इस केस तक पहुंचे।









