Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मंगलम गेस्टहाउस के पास दिनदहाड़े लूट, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों से चोर ले गए मोबाइल और नकदी

Author Image
Written by
विनीत पांडेय

रिपोर्ट सांडी ब्लाक संवाददाता जवाहर राजपूत

 

 

हरदोई सांडी कस्बे में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कस्बे के बीचों-बीच दिनदहाड़े लूट की वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी है। ताजा मामला मंगलम गेस्टहाउस के पास का है, जहां ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवकों को दो अज्ञात शातिरों ने हथियार के बल पर डरा-धमकाकर लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

 

जानकारी के अनुसार लाहुरीपुरवा गांव निवासी अनुराग और भीम सांडी कस्बे के मंगलम गेस्टहाउस में काम करते हैं। शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को करीब 12 बजे दोपहर दोनों ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे भैरमपुर वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के सामने पहुंचे, तो शौच के लिए बाइक रोकी।

 

इसी दौरान पैदल आए दो अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। आरोपियों में से एक ने जेब से कुछ निकालकर हथियार जैसा दिखाया और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमे दोनों युवकों से आरोपियों ने अनुराग का रियलमी मोबाइल और भीम का टेक्नो मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं उनकी जेब में रखी नकदी भी निकाल ली।

 

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पैदल ही खेतों की तरफ भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास कोई नहीं था, जिससे आरोपियों को भागने में आसानी हो गई।

 

घटना के बाद पीड़ित युवकों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद समर बहादुर के साथ पीड़ित थाना सांडी पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का खुलासा कर गिरफ्तारी की मांग की है।

 

सांडी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से सांडी कस्बे में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिनदहाड़े हो रही इन वारदातों से कस्बे के व्यापारी और आम लोग भयभीत हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp