Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के तहत जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित, वैज्ञानिक पशुपालन और आधुनिक डेयरी तकनीकों पर दिया गया जोर

Author Image
Written by
रोहित नंदन

कन्नौज से जिला संवाददाता अविनाश सिंह की विशेष रिपोर्ट

 

 

कन्नौज उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दुग्ध स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास ने की। इसमें पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों, पशु चिकित्सकों, दुग्ध उत्पादक किसानों, पशुपालकों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने वैज्ञानिक पशुपालन, संतुलित पशु आहार, नियमित टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और आधुनिक डेयरी तकनीकों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि इससे दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुपालक हितैषी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

 

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, संक्रामक रोगों की रोकथाम, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, संतुलित पोषण, कृत्रिम गर्भाधान तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ पशु ही अधिक और गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन का आधार हैं, इसलिए नियमित टीकाकरण, समय पर उपचार और वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाना आवश्यक है।

 

कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने आधुनिक डेयरी प्रबंधन, दुग्ध गुणवत्ता संवर्धन, पशु कल्याण, मूल्य संवर्धन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक डेयरी व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के चयनित लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चयन-पत्र वितरित किए गए। उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ लेकर स्वरोजगार और आयवृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में पशुपालकों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक पशुपालन अपनाने, पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कराने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध डेयरी व्यवसाय विकसित करने का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर समाज कल्याण राज्य मंत्री के प्रतिनिधि आर.एस. कठेरिया, जिला विकास अधिकारी राजकुमार लोधी, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार, पशुपालन एवं दुग्धशाला विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में पशुपालक और किसान मौजूद रहे।

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 07 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp