Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई की माटी पर भव्य राष्ट्रोत्सव का आगाज़: कछौना में भाजपा प्रदेश महामंत्री का अभूतपूर्व अभिनंदन, ‘हर घर तिरंगा’ से गूंजेगी देशभक्ति की तान

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

हरदोई। देशभक्ति के उल्लास और सांगठनिक ऊर्जा के अद्भुत संगम से मंगलवार को कछौना-पतसेनी की पावन धरा सराबोर हो उठी। भारतीय जनता पार्टी-उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं हरदोई जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी के प्रथम जनपद आगमन पर कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) राधारमण शुक्ला ‘पंकज’ की अगुवाई में एक अद्वितीया और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में चेयरमैन पंकज शुक्ला ने प्रदेश महामंत्री को आदर-सम्मान के प्रतीक स्वरूप स्मृति-चिन्ह एवं शौर्य का प्रतीक ‘फरसा’ भेंट कर उनका ओजस्वी अभिनंदन किया। इसके पश्चात नगर के सम्मानीय सभासदों, देवतुल्य व्यापारियों, ऊर्जावान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपार उत्साह के साथ पुष्पहार पहनाकर अपने प्रिय नेता का आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रभक्ति के पावन पर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन की धड़कन बनाने के उद्देश्य से पधारे प्रदेश महामंत्री शंकरलाल लोधी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के प्रभावी व मार्गदर्शक टिप्स साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदयतल से आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामयी क्षण के साक्षी बने मुख्य दिग्गजों में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज शुक्ला, सोमेश्वर महादेव सेवादार समिति के अध्यक्ष अनूप गुप्ता (बबलू), मंडल महामंत्री अजय बाजपेई, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, चेयरमैन क्रांतिवीर सिंह सहित विनय शुक्ला, बराती गुप्ता, श्यामजी गुप्ता ‘अंशू’, रानू अग्रवाल, विजय सिंह पहलवान, अनूप गुप्ता तथा सलिल दीक्षित जैसे गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज
आज फोकस में

वाराणसी सनी’ बनकर दोस्ती की, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव और देह व्यापार में धकेला, केस दर्ज

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य
आज फोकस में

CM योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, ₹13,500 करोड़ की बिजनेस इंक्वायरी का लक्ष्य

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर
आज फोकस में

CM योगी की अध्यक्षता में मण्डी परिषद की बैठक, 2026-27 के लिए ₹3025.49 करोड़ का बजट मंजूर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 06 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp