Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई भव्य पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता गणेश गूंजे जयकारे

Author Image
Written by
Anurag Singh mandal

कछौना के गोल्ड बिल्डिंग ग्राउंड में सजा आकर्षण का केंद्र, गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

कछौना। नगर के गोल्ड बिल्डिंग ग्राउंड में गणेश उत्सव की भव्य शुरुआत श्रद्धा, आस्था और उल्लास के बीच हुई। श्री सोमेश्वर महादेव सेवदार समिति की ओर से यहां बेहद आकर्षक एवं मनमोहक पंडाल सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रंग-बिरंगी सजावट और धार्मिक वातावरण के बीच पंडाल में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित होते ही पूरा परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।

गणेश प्रतिमा की स्थापना से पूर्व अमन मिश्रा एवं अजित मिश्रा शास्त्री ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्य पूजन संस्थापक नेता राव मराठा ने सपत्नीक विधिवत रूप से संपन्न किया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति भगवान के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

गणेश प्रतिमा के दर्शन एवं पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचे। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।

नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला (पंकज) ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

गणेश उत्सव के शुभारंभ के साथ ही कछौना में भक्ति और उत्सव का रंग चढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में पंडाल में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ – अनुराग सिंह

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस
आज फोकस में

बैठापुर गांव में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, थार फूंक डाली, वीडियो वायरल, चार पर केस

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती
आज फोकस में

अहमदाबाद सिंधु भवन रोड पर बड़ा हादसा, पकवान चौराहा पर दो टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में दो घायल – सोला सिविल अस्पताल में भर्ती

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग
आज फोकस में

फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए गंगा में टिन बैरिकेडिंग

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प
आज फोकस में

हरदोई प्रहलाद नगरी समिति ने जिला कारागार में किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत देखभाल का लिया संकल्प

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित
आज फोकस में

हरदोई संडीला CHC में स्तनपान जागरूकता सप्ताह और मानसिक रोगियों के अधिकारों पर विधिक शिविर आयोजित

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते
आज फोकस में

CM योगी ने विधान भवन में 4 बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, डिजिटल लाइब्रेरी से पॉडकास्ट स्टूडियो तक मिली नई सौगाते

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp