
रिपोर्ट सवायजपुर तहसील संवाददाता राम मुरारी
SI अंजना सचान ने बताए टोल फ्री नंबर व साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय
हरदोई हरपालपुर मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना हरपालपुर पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया।महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान व महिला कांस्टेबल संध्या कुमारी ने महिलाओं-बालिकाओं को सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर आपात स्थिति, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा या अपराध की शिकायत तुरंत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही सभी सरकारी लाभान्वित योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

टीम ने साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि बैंक कभी फोन पर OTP, CVV या पिन नहीं मांगता। अनजान लिंक और KYC अपडेट के नाम पर आने वाले कॉल से सतर्क रहें। ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।

महिला उपनिरीक्षक अंजना सचान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और तत्काल सहायता दी जाएगी।









