Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनऊ केंद्र के 12 साल पूरे: यूपी में 5 से 21 जून तक चलेगा ‘व्यापक जनसंपर्क अभियान

Author Image
Written by
ज्ञानेश मिश्रा

हर विधानसभा में 10 किमी ‘प्रगति पथ यात्रा’, गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे जनप्रतिनिधि

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकास और जनकल्याण के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 5 जून से 21 जून तक ‘व्यापक जनसंपर्क अभियान’ चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।अभियान के तहत प्रदेश की हर विधानसभा में करीब 10 किलोमीटर लंबी ‘प्रगति पथ यात्रा’ निकाली जाएगी। इस दौरान सांसद-विधायक और जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे। चौपाल लगाकर ग्राम प्रधानों व आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे। प्रबुद्धजन, शिक्षाविद, डॉक्टर, उद्यमी और व्यापारिक संगठनों से भी मुलाकात होगी।CM ने निर्देश दिए कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रदेशभर में वृहद पौधरोपण किया जाए। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के लिए जागरूक किया जाएगा।11-12 जून को मंत्री जनपद स्तर पर मीडिया से संवाद करेंगे। 13-14 जून को सांसद-विधायक अपने क्षेत्र में मीडिया के जरिए डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।सभी विकास खंडों और नगरीय निकायों में जनकल्याण मेले लगेंगे। केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं की प्रदर्शनी लगेगी। पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। आरोग्य मेले, पशु स्वास्थ्य मेले भी आयोजित होंगे।16-17 जून को जिलों में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ होंगे। लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी। प्राकृतिक खेती पर गोष्ठियां होंगी। 18-19 जून को केंद्र के 12 साल की विकास यात्रा पर विशेष प्रदर्शनी लगेगीअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी 825 विकास खंडों और 700+ नगरीय निकायों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp