
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की समीक्षा बैठक की। लखनऊ में हुई इस बैठक में CM ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती में तकनीक आधारित मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाए। हर चयन आरक्षण नियमों के मुताबिक हो और उसमें पूरी शुचिता, ईमानदारी व पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने अफसरों से कहा कि कोई भी गड़बड़ी न होने पाए।बैठक में बताया गया कि 2017 से मई 2026 तक बोर्ड ने अलग-अलग संवर्गों में 2,21,245 युवाओं की भर्ती की है। इसी दौरान 1,60,819 पुलिसकर्मियों को प्रमोशन भी मिला है। वर्तमान में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।CM योगी ने निर्देश दिया कि भर्ती से जुड़े सभी लक्ष्य तय समय में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा योग्य युवाओं को मौका मिले, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था और बेहतर हो सके।









