
कन्नौज जिला संवाददाता अविनाश सिंह की रिपोर्ट
कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना इन्दरगढ़ पुलिस द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर पोस्ट सकतपुर चौकी हसेरन निवासी वादी की बहन को अभियुक्त अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना इन्दरगढ जनपद कन्नौज द्वारा मु0अ0सं0 102/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम सनुज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सादिकपुर थाना इन्दरगढ जिला कन्नौज के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना के क्रम में दिनांक 30.05.2026 को नामित व वांछित अभियुक्त सनुज कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सादिकपुर थाना इन्दरगढ जिला कन्नौज को अन्तर्गत धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में, कठार बम्बा पुलिया से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।









