
जनपद हरदोई के कोतवाली अरवल ने अंतर्गत आने वाला निकामदपुर में भैंस चराने गए दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चे भैंस चराने गए थे और गंगा नदी में नहाने से वह दोनों गहरे पानी में डूब गए लगभग चार घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को गोताखोरों की मददत से बाहर निकाला गया।
निकामदपुर निवासी रामशंकर के 9 वर्षीय पुत्र ध्रुव, और ब्रजपाल के 10वर्षीय पुत्र शनिवार शाम को भैंस चराने गए थे गर्मी से राहत पाने के लिए बह दोनों गंगा नदी में नहाने लगे इसी दौरान ध्रुव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसे बचाने के प्रयास में नदी के तेज बहते पानी की धार में बह गया । नदी के किनारे लोगो ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाने लगे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे बही कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मददत से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया है दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है









