Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई जिला सैनिक बंधु की बैठक

Author Image
Written by
अनुराग मिश्रा

हरदोई मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, चिकित्सा सुविधाओं, भूमि आवंटन, रोजगार एवं अन्य समस्याओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की सेवा करने वाले सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, संबंधित विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि,अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp