Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शाहजहांपुर : होटल में सिविल इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

Author Image
Written by
Amit Swarnkar

शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में सिविल इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान ऋषिकेश निवासी 47 वर्षीय गौरव सक्सेना के रूप में हुई है, जो ऋषिकेश में एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनकी ससुराल शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित है, लेकिन शाहजहांपुर आने के बावजूद वह ससुराल न जाकर होटल में ही ठहरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार गौरव सक्सेना 1 फरवरी को शाहजहांपुर पहुंचे थे और सदर बाजार के बहादुरगंज इलाके में स्थित स्वागत होटल के रूम नंबर 107 में रुके थे। मंगलवार सुबह होटल के एक कर्मचारी ने जब कमरे में जाकर देखा तो गौरव सक्सेना का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उनका कमर का हिस्सा कुर्सी पर और सिर जमीन पर था, जबकि कमरे के फर्श पर खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर होटल में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर मृतक के साले मौके पर पहुंचे, हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के कमरे से दो खाली शराब की बोतलें, एक भरी हुई शराब की बोतल और बड़ी मात्रा में दवाइयां बरामद हुई हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।

बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले गौरव सक्सेना के हाथ में हल्की चोट लगी थी, जिसके बाद उन्होंने अपने एक शिक्षक मित्र से दवा मंगवाई थी। दवा देकर मित्र वापस लौट गया था। गौरव सक्सेना के दो बेटे हैं, जिनमें से एक पॉलिटेक्निक का छात्र है। फिलहाल मृतक के बेटे शाहजहांपुर नहीं पहुंचे हैं। परिजनों के पहुंचने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि होटल के कमरे में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp