Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कन्नौज : संयुक्त जिला चिकित्सालय का महानिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

Author Image
Written by
अखंड प्रताप सिंह

कन्नौज में आज महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ डॉ. पवन कुमार अरुण द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आकस्मिक वार्ड, वार्ड संख्या–02 एवं 03, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट तथा लेबर रूम का विस्तार से जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। हालांकि ट्रामा सेंटर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अस्पताल परिसर में प्रमुख स्थानों पर रेडियम साइन बोर्ड एवं स्पष्ट संकेतक लगाने तथा रात्रि में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश महानिदेशक द्वारा दिए गए, ताकि मरीजों एवं तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


महानिदेशक ने चिकित्सालय प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आमजन के विश्वास को और मजबूत करती हैं।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शक्ति बसु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता सहित विभिन्न वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp