
हरदोई सवायजपुर: विधानसभा क्षेत्र के हरपालपुर बडागांव में सोमवार को ब्रह्मलीन पं. चंद्रभाल शुक्ल जी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू भइया’ मुख्य रूप से शामिल हुए।

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने राम मनोहर शुक्ल एवं अन्य परिजनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्यात्मा पं. चंद्रभाल शुक्ल के श्रीचरणों में नमन किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और उनके आशीर्वाद लिए। विधायक ने कहा कि पं. चंद्रभाल शुक्ल जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा है।

इस अवसर पर परम पूज्य आचार्य तिलकेन्द्र शेखर त्रिपाठी, आदेश शुक्ला, उपदेश शुक्ला, हृदेश शुक्ला, अवनीकान्त वाजपेयी, अनिल मिश्रा, अवधेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, अमित मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, मण्डल अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा, कमलेश पाल सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख और सम्मानित जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी भाग लिया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।










