Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरदोई : पलिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

Author Image
Written by
आशुतोष मिश्रा

रिपोर्ट सवायजपुर तहसील संवाददाता राम मुरारी

हरदोई के पलिया थाना क्षेत्र में सोमवार 14 अप्रैल को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के दूसरे चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष नारी वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को नारी वंदन से संबंधित वीडियो क्लिप भी दिखाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

महिला आरक्षी आशा सिंह और संध्या कुमारी ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित सभी महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वस्त किया कि हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं से अपील की गई कि वे किसी भी समस्या की स्थिति में बिना झिझक हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 15 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp