Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रयागराज पंचायत चुनाव समय पर होना मुश्किल, सवा महीना बचा कार्यकाल हाईकोर्ट में चौथी बार टली सुनवाई

Author Image
Written by
Vineet Pandey

प्रयागराज उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिका पर समय अभाव के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। इसके साथ ही चौथी बार मामले की सुनवाई टल गई है।

ग्राम पंचायतों का मौजूदा कार्यकाल खत्म होने में अब सिर्फ सवा महीने का समय बचा है। ऐसे में समय पर चुनाव होना मुश्किल नजर आ रहा है। सुनवाई बार-बार टलने से चुनाव की तैयारियों पर भी असमंजस की स्थिति बन गई है।

 

हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में पंचायत चुनाव से जुड़े कई बिंदुओं को उठाया गया है। लेकिन लगातार तारीख आगे बढ़ने से मामला अधर में लटका है। अगली सुनवाई कब होगी, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 

चुनाव समय पर न होने की स्थिति में प्रदेश की हजारों ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में प्रशासक की तैनाती करनी पड़ सकती है। इसको लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

T20 इंटरनेशनल से रोहित शर्मा के संन्यास के बाद T20 वर्ल्ड कप की कप्तानी किसे सौंपी गई?

Advertisement Box

बुधवार, 03 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp